दहेज के लिए चढ़ी एक और बलि , महिला ने फांसी लगाकर किया सुसाइड, मायके वालों ने लगाया दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप, भौंती थाने का मामला

दहेज के लिए चढ़ी एक और बलि , महिला ने फांसी लगाकर किया सुसाइड, मायके वालों ने लगाया दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप, भौंती थाने का मामला

 

 

शिवपुरी……. जिले के भौंती थाना क्षेत्र के दुल्हई गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की घटना सामने आई है ।  महिला का शव शुक्रवार को ससुराल में फांसी के फंदे पर लटकता मिला था। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया। इसकी शिकायत एसपी ऑफिस पहुंचकर दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार महिला के पिता राजकुमार कोली ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी रितिका कोली (22) की शादी दो साल पहले भौंती निवासी जयंत कोली के साथ की थी। शादी के कुछ महीनों बाद से ही रितिका को दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित किया जाने लगा। इसके बाद करीब छह महीने पहले उन्होंने अपनी बेटी की प्रताड़ना को लेकर थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। इसके बाद भी ससुराल वालों का रवैया नहीं बदला।

परिजनों के अनुसार, शुक्रवार को रितिका के ससुराल वाले उसे अपने साथ ले गए। उसी दिन दोपहर करीब 12 बजे उसका शव ससुराल के घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या दहेज के लिए की गई है। उन्होंने ससुराल पक्ष के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग एसपी से की है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

शिवपुरी से चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें