अंततः 5 दिन बाद नगरपालिका में हड़ताल स्थगित,आज से पानी की सप्लाई चालू और कचरा भी उठेगा

अंततः 5 दिन बाद नगरपालिका में हड़ताल स्थगित,आज से पानी की सप्लाई चालू और कचरा भी उठेगा

सांसद प्रतिनिधि रामजी व्यास के हस्तक्षेप से सुलटा मामला

शिवपुरी । नगर पालिका में पिछले पांच दिनों से चल रही हड़ताल अंततः प्रशासन द्वारा लिखित में मांगे मानने का आश्वासन देने के बाद एक महीने के लिए गुरुवार को स्थगति हो गई। अभी कर्मचारियों ने हड़ताल वापस नहीं ली है, बल्कि सिर्फ एक महीने के लिए स्थगित कियाnहै। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से शहर की सफाई व्यवस्था से लेकर पानी की सप्लाई तक बाधित हो गई थी। सड़कें कचरे से पट गई थीं और अधिकांश क्षेत्र जल संकट के बीच
घिर गए थे। इसके बाद प्रशासन को कर्मचारियों द्वारा की गई 23 बिंदु की मांगों पर लिखित में आश्वासन देना पड़ा और तब जाकर हड़ताल स्थगित हुई। उनका कहना है कि यदि अधिकारियों ने एक महीने के अंदर मांग नहीं मानी तो फिर से बिना किसी
सूचना के हड़ताल शुरू कर दी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि पिछले छह दिनों से नगर पालिका की कार्यप्रणाली ध्वस्त चल रही थी। 9 फरवरी को कोर कटिंग को लेकर सीएमओ और वार्ड 27 की पार्षद का विवाद हुआ। इसके बाद 10 फरवरी को सफाईकर्मी हड़ताल सहित पंप अटेंडर हड़ताल पर चले गए। पिछले पांच दिनों से हड़ताल खत्म करने को लेकर एक ओर।लगातार बैठकें चल रही थीं तो दूसरी और नपा में आरोप प्रत्यारोप का दौर भी चल रहा था। बुधवार को हड़ताल खत्म होना लगभग तय हो गया था, लेकिन कर्मचारी लिखित में आश्वासन मांग रहे थे। इसके बाद गुरुवार दोपहर।को नपाध्यक्ष के कक्ष में बैठक शुरू हुई। इस दौरान उपाध्यक्ष पति और सांसद प्रतिनिधि रामजी व्यास भी वहां
पहुंच गए थोड़ी देर बाद एसडीएम अनूप श्रीवास्तव वहां पहुंचे और लगभग 15 मिनिट तक वहां सफाई कर्मचारियों के साथ बैठक चली । इसके बाद लिखित आश्वासन देने बाद हड़ताल स्थिगित की गई ।शुक्रवार से कचरा उठाया जाएगा और पानी की सप्लाई जारी रहेगी।

ये कहा रामजी व्यास ने
वेतन विसंगति है, पेंशन, अनुकंपा
नियुक्त पंप अटेंडरों को वेतनमान
आदि को लेकर कई मांग हैं। मैंने भी कहा है कि कर्मचारियों को कलेक्टर रेट से एक
समान वेतन दिया जाए। जायज मांगे तो
पहले ही पूरी हो जाना चाहिए थी। जब
मड़ीखेड़ा नहीं था तब इन्हीं लोगों ने शहर
को पानी पिलाया है। नियम के अनुसार इन्हें सुविधाएं मिलना चाहिए।
रामजी व्यास, सांसद प्रतिनिधि

” 23 बिंदुओं की मांग थी जो सभी
शासन के नियमानुसार है। इन्हें मांग
लिया गया है। अभी हड़ताल खत्म नहीं की गई है, इसे सिर्फ स्थगित किया है। यदि एक महीने में मांगें नहीं मानी तो बिना सूचना के एक महीने बाद फिर से हड़ताल पर चलें जाएंगे।
कमल कोड़े, राष्ट्रीय अध्यक्ष वाल्मीकि

सांसद प्रतिनिधि ने संभाला मोर्चा,रामजी के हस्तक्षेप से निपटा मामला कर्मचारियों ने पहनाई माला

पिछले पांच दिन से जिस विवाद काnपटाक्षेप नहीं हो पा रहा था वह गुरुवार को खत्म हुआ। सांसद प्रतिनिधि रामजीnव्यास ने कर्मचारियों की ओर से पक्ष रखा गया और उनकी मांगों को जायज बताया इसके बाद एसडीएम ने भी अपनी सहमति दी। इसके बाद सफाई कर्मचारियों ने रामजी व्यास का जोरदार स्वागत किया और उन्हें फूल मामला पहनाकर स्वागत किया ।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

शिवपुरी से चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें