घर की मिट्टी करते समय लगा करंट,जख्मी महिला जिला अस्पताल में उपचाररत,सिरसौद थाने का मामला
शिवपुरी जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत हाजीखेड़ी गांव में घर में मिट्टी लगाते समय एक महिला को करंट लग गया परिजनों द्वारा तत्काल उसे उपचार के लिए शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
घटनाक्रम की जानकारी के मुताबिक सिरसौद थाना क्षेत्र के हाजी खेड़ी में घर में मिट्टी लगाते समय संतो पति बनवारी जाटव करंट की चपेट में आने से घायल हो गई। घायल महिला को तत्काल परिजारों द्वारा उपचार के लिए शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
घायल महिला के पति बनवारी जाटव ने जानकारी देते हुए बताया कि घर में मिट्टी लगाते समय उसकी पत्नी को करंट लग गया फिलहाल उसका शिवपुरी के जिला अस्पताल में उपचार जा रही है।