म.प्र. राज्य महिला क्रिकेट अकादमी की चयन ट्रायल 09 एवं 10 सितम्बर को शिवपुरी खेल परिसर में

 

म.प्र. राज्य महिला क्रिकेट अकादमी की चयन ट्रायल 09 एवं 10 सितम्बर को शिवपुरी खेल परिसर में

 

शिवपुरी, 06 सितम्बर 2024/ खेल और युवा कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित म.प्र. राज्य महिला क्रिकेट अकादमी की चयन ट्रायल 2024 श्रीमंत माधवराव सिंधिया जिला खेल परिसर शिवपुरी में 09 एवं 10 सितम्बर को प्रातः 8 से सायं 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। उक्त चयन ट्रायल में ऐसे बालिका क्रिकेट खिलाडी जिनकी आयु 14 से 21 वर्ष के मध्य हो वे सीधे चयन ट्रायल में सम्मिलित हो सकती है।

जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी डॉ.के.के. खरे ने बताया कि चयन ट्रायल में सम्मिलित होने हेतु बालिका खिलाड़ी को अपने साथ मूल प्रमाण पत्र एवं उनकी छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य है। मूल प्रमाण पत्रों में अंक सूची, जन्म प्रमाण पत्र, मूल निवासी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, 05 पासपोर्ट साईज फोटो, क्रिकेट खेल संबंधी प्रमाण पत्र-एस.जो. एफ.आई / एम.पी.सी.ए. या अन्य राज्य के क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित विभिन्न राज्य स्तरीय या राष्ट्रीय स्तर के प्रमाण पत्र शामिल है।

म.प्र. राज्य किकेट अकादमी शिवपुरी के प्रशिक्षक अरूण कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश की प्रथम शासकीय म.प्र. राज्य महिला क्रिकेट अकादमी शिवपुरी में वर्ष 2022 संचालित की जा रही है। जिसमें प्रशिक्षण प्राप्त कर रही कई बालिका क्रिकेट खिलाड़ियों का चयन राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के साथ-साथ इंडिया टीम में भी चयन हुआ है। गत वर्ष 02 खिलाड़ियों को रेलवे में नौकरी भी प्राप्त कर चुकी है।

बालिका क्रिकेट खिलाड़ियों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में बालिका खिलाड़ी अकादमी चयन ट्रायल में सम्मिलित हो। चयन ट्रायल में सम्मिलित होने वाली बालिका खिलाड़ियों को भोजन, आवास एवं यात्रा पर व्यय होने वाली राशि स्वयं वहन करनी होगी। अधिक जानकारी के लिए ब्रजभूषण शर्मा के मो.नं. 9131710577 पर सम्पर्क कर सकते है।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

शिवपुरी से चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें