गौ सेवक विनोद शास्त्री द्वारा सड़क से हटाकर गौशाला भेजी गई सैकड़ों गाय गायब,नगरपालिका अध्यक्ष ने किया निरीक्षण,गायब समान की थाने में दर्ज कराई शिकायत

गौ सेवक विनोद शास्त्री द्वारा सड़क से हटाकर गौशाला भेजी गई सैकड़ों गाय गायब,नगरपालिका अध्यक्ष ने किया निरीक्षण,गायब समान की थाने में दर्ज कराई शिकायत

 

 

शिवपुरी….शिवपुरी में गौ सेवकों की शिकायत के बाद आज नगर पालिका अध्यक्ष ने वेटनरी डॉक्टर और गौ सेवकों के साथ लुधावली की गोशाला का औचक निरीक्षण किया। जहां गौशाला के हाल नरकीय मिले। गौशाला में हाईवे से हटाकर भेजा गया गौ वंश लापता मिला। वहीं गायों को खाने के लिए भूसे में गोबर मिलाकर खाने को रखा गया था। इतना ही नहीं गौशाला से जाली, पत्थर गायब मिले।

इससे भड़की नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने देहात थाना पहुंचकर गौशाला के संचालन करने वालों पर मामला दर्ज करने के संबंध में शिकायती आवेदन सौंपा हैं।

बता दें कि कुछ माह पहले लुधावली की गौशाला का संचालन प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत बदरवास की विजय श्री शिक्षा प्रसार व सामाजिक कल्याण समिति को सौंपा गया था। इसके बाद पशुपालन विभाग द्वारा गौशाला गायों के भूसे, दवा और उपचार की व्यवस्था कराई जाती रही है।

बता दें कलेक्टर के आदेश के बाद लगातार सड़क से गोवंश को हटाकर लुधावली की गौशाला में भेजा जा रहा था। गौ सेवक विनोद शास्त्री बताते हैं कि तीन से चार के भीतर वह 150 से भी ज्यादा गायों को वह लुधावली की गौशाला छोड़ चुके हैं। इसके बावजूद आज जब वह गौशाला पहुंचे तो उन्हें संख्या में गाय कम मिली।

नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने बताया कि गौशाला में गाय को सूखे में बैठने के लिए पत्थर के पाट बिछाये गए थे। जो गौशाला से गायब मिले । यहां जाली लगाकर गोवंश को बैठने के लिए जाली लगाईं गई थी। वह भी नहीं मिली। साथ ही गौशाला के भीतर ट्रकों को खड़ा किया गया हैं। गायत्री शर्मा ने बताया रजिस्टर में 781 गाय दर्ज हैं। अगस्त माह में वह 566 गाय देखकर गई थी। लेकिन आज गौशाला में महज 70 गाय मिली हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

शिवपुरी से चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें