प्रदेश अध्यक्ष के लिए अरविंद भदौरिया बने संगठन की पहली पसंद डॉ सुमेर सिंह सोलंकी, डॉ नरोत्तम मिश्रा और विश्वास सारंग भी इस में 

प्रदेश अध्यक्ष के लिए अरविंद भदौरिया बने संगठन की पहली पसंद

डॉ सुमेर सिंह सोलंकी, डॉ नरोत्तम मिश्रा और विश्वास सारंग भी इस में 

 

 

 

भोपाल | हाल में ही राजस्थान व हरियाणा के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए गए। उसके  बाद मध्यप्रदेश में भी अध्यक्ष बदलने की चर्चाशु रू हो गयी है। मौजूदा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी  शर्मा को केंद्र में सत्ता या संगठन में बड़ा पददि या जाना लगभग तय है। यही कारण है किभा जपा के नए अध्यक्ष के लिए दावेदारों मेंअ पनी अपनी चौसर बिछा ली है।प्र देश अध्यक्ष के लिए फिलहाल वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया आरएसएस व  भाजपा संगठन कि पहली पसंद बनकर उभरे है । उनको पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय कृषि मंत्रीशि वराज सिंह चौहान व श्री चौहान के कारण विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर का भी समर्थन मिल गया है। इसके अलावा राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश जी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल व प्रदेश प्रभारी बनाए गए महेंद्र सिंह के साथ पार्टी की ठाकुर लाबी भी उनको अध्यक्ष बनाने के लिए पूरा जोर लगाए हुए है।

यही कारण है कि श्री अरविंद भदौरिया का नाम अचानक से पहले नंबर पर आ गया है। श्री भदौरिया के लिए प्लस पॉइंट यह भी है कि वह ग्वालियर – चंबल के युवा चेहरे है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से लंबे समय तक जुड़े रहने के कारण संघ के भी करीब है। सूत्रों के अनुसार श्री भदौरिया के नाम पर लगभग सहमति बन गयी है । उनका प्रदेश अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है।

श्री भदौरिया का नाम पहले नंबरपर आने से अब तक प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में  पहले नंबर पर चल रहे राज्यसभा सांसद सुमेर सिह सोलंकी का नाम दूसरे नंबर पर आ गया है। सुमेर सिंह सोलंकी राज्यसभा सांसद है और दिल्ली की पसंद भी है । आदिवासी नेता होने के साथ साथ इन्हें संघ का भी समर्थन प्राप्त है। लेकिन संघ श्री भदौरिया कों पहलेनंबर पर लेकर चल रहा है। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री ओबीसी वर्ग से लाने के बाद संगठन एक आदिवासी नेता को प्रदेश संगठन की कमान दे सकता है ।

इसका एक कारण भाजपा का आदिवासी वर्ग में घटता जनाधार है। विधानसभा चुनाव में भाजपा कोआदिवासी सीटों पर बड़ा नुकसान उठाना पड़ा था। भाजपा अपने आदिवासी वोट बैंक को फिर से पाने के लिए यह दांव खेल सकती है। हालांकि लोकसभा व विधानसभा चुनाव के बाद फिलहाल संगठन को यह करना मजबूरी नही है।

सुमेर सिंह सोलंकी के बाद जिनका नामआता  है वह है डॉ नरोत्तम मिश्रा । उनका नाम भी अध्यक्ष की दौड़ में बना हुआ है। भाजपा न्यू जोइनिग टोली के संयोजक होने के नाते जिस तरह लोकसभा चुनाव से पूर्व उन्होंने लाखो काँग्रेस कार्यकर्ताओ को भाजपा में लाकर एक रिकॉर्ड बनाया उसने वी.डी. शर्मा का कद बढ़ा..संगठन के शीर्ष नेतृत्व मे डॉ मिश्रा की छवि कुशल संगठक के रूप में और भीपुख्ता हुई है। लेकिन पार्टी द्वारा प्रदेश में डिप्टी सीएम व राजस्थान में सीएम पद ब्राह्मण को देने के कारण उनका दावा कमजोर हुआ है। बाकी संघ की पहली पसंद नही होने के कारण भी डॉ मिश्रा पिछड़ते दिख रहे है।

इस दौड़ में चौथे नंबर पर नाम आता है मंत्री विश्वास सारंग का । यह नाम चौकाने वाला जरूर है लेकिन दिल्ली में प्रदेश अध्यक्ष के लिए यह नाम भी चर्चा में आया है। सूत्रो का कहनाहै कि श्री सारंग ने दिल्ली व संघ की दौड़ छोड़ गुजरात की राह पकड़ ली है। गुजरात मे मोदी जी व अमित शाह के निकट नेताओ के जरिए वह लॉबिंग करा रहे है।इसका फायदा भी उन्हें मिला है उनका नाम भी चर्चा में है।नर्सिंग घोटाले के चलते उनका दावा कमजोर हुआ  है। लेकिन इसके बाद भी श्री सारंग तगड़ी  पकड़ के चलते दौड़ में बरकरार है।

वी.डी. शर्मा का कद बढ़ा.

हालांकि वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष वी ड़ी शर्मा को भी जल्द ही बड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने वाली है। श्री शर्मा के कामकाज से संगठन का शीर्ष नेतृत्व पूरी तरह संतुष्ट है। संघ में भी श्री शर्मा की तगड़ी पकड़ है यह किसी से छिपा नही है। जिस तरह उनके नेतृत्व में विधानसभा चुनाव व उसके बाद लोकसभा चुनाव में भाजपा ने प्रचंड जीत दर्ज की उसके बाद श्री शर्मा का कद दिल्ली और भी बढ़ गया है। सूत्रों का कहना है कि क्षेत्र व जाति समीकरण के चलते मोदी जी भले ही श्री शर्मा को अपनी टीम में नही ले पाए हो लेकिन आने वाले दिनों में उन्हें सत्ता या संगठन में उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलेगी यह तय है। सूत्रों का कहना है कि अध्यक्ष इन चार नामो में से ही कोई बनेगा लेकिन श्री भदौरिया का दावा सबसे मजबूत है | अगस्त माह में कभी भी नए अध्यक्ष की  घोषणा कर दी जाएगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

शिवपुरी से चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें