जन्मदिन पार्टी में विवाद के बाद भाग रही महिला डांसर की कार ने दो भाइयों को टक्कर मारी, एक गंभीर दिनारा थाना क्षेत्र का मामला

जन्मदिन पार्टी में विवाद के बाद भाग रही महिला डांसर की कार ने दो भाइयों को टक्कर मारी, एक गंभीर दिनारा थाना क्षेत्र का मामला

शिवपुरी….. बच्चे के जन्मदिन पर एक व्यक्ति ने फार्म हाउस पर पार्टी में डांस करने बाहर से चार।लड़कियां बुलवा लीं। लेकिन पार्टी में। विवाद हो गया और चारों ओर से खुद को घिरा पाया तो लड़कियां कार से भागने लगीं। आगे जाकर दो भाईयों में टक्कर मार दी। हादसे में 22 साल का बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया और छोटे भाई को भी चोट आई हैं। हादसे की सूचना थाने तक नहीं पहुंची है। वहीं जन्मदिन पार्टी विवाद का मामला थाने पहुंचा। लेकिन दोनों पक्षों में सुलह हो गई।
बगरौदा गांव में पूरन लोधी के नाती का 8 मई
को जन्मदिन था। पूरन लोधी ने बगरौदा और
कुम्हरौआ गांव के बीच अपने फार्म हाउस पर
रात में जन्मदिन पार्टी रखी। डांस करने शिवपुरी से चार लड़कियां बुलवा लीं। बताया जा रहा है कि रात 1:30 बजे तक जन्मदिन पार्टी में लड़कियों ने डांस किया। उसके बाद डांस बंद कर दिया तो लोग विवाद करने लगे। सुबह तक डांस करने की जिद करने लगे। लोगों ने चारों तरफ से घेरा तो लड़कियां, चालक के संग गाड़ी में बैठ गईं। अचानक किसी ने लाठी व पत्थर से गाड़ी पर हमला कर दिया। घबराकर लड़कियां जान बचाने कार से भागीं। तेज रफ्तार कार ने करीब 200 मीटर दूरी पर दो भाई आशीष ( 22 ) पुत्र सिरनाम परिहार और अभिनेष।(20) पुत्र सिरनाम परिहार में टक्कर मार दी। जिसमें आशीष को गंभीर चोट आई जिसे।परिजन पहले करैरा और वहां से उसे झांसी ले गए। पिता सिरनाम ने बताया कि आशीष को हेड इंज्युरी आई है, जिससे एक हाथ व पैर ने काम करना बंद कर दिया है। जबकि अभिनेष को मामूली चोटें आईं हैं। अपसी सुलह के चलते मामले पुलिस के पास नहीं पहुंचा है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

शिवपुरी से चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें