कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पटवारी आज शिवपुरी में, कांग्रेसियों की लेंगे बैठक

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पटवारी आज
शिवपुरी में, कांग्रेसियों की लेंगे बैठक

शिवपुरी | राहुल गांधी की न्याय यात्रा का आगमन ग्वालियर से शिवपुरी की ओर होने वाला है। इसे लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी 28 फरवरी बुधवार को जिला मुख्यालय शिवपुरी।आएंगे। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने बताया कि न्याय यात्रा अब मध्य प्रदेश में प्रवेश कर।रही है। जिसमें ग्वालियर के बाद शिवपुरी आने वाली न्याय यात्रा को सफल बनाने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी
28 फरवरी बुधवार को शिवपुरी आ रहे हैं। स्थानीय गांधी सेवा आश्रम परिसर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बैठक लेंगे और शिवपुरी से होकर गुना की ओर जाने वाली न्याय यात्रा के संबंध में विस्तृत जानकारी भी देंगे। समस्त कांग्रेस जनों से गांधी सेवा आश्रम में दोपहर 12 बजे से पहुंचने का आह्वान किया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

शिवपुरी से चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें