एक गुणकारी औषधि है खजूर,खजूर खाइए मस्त रहिए

एक गुणकारी औषधि है खजूर,खजूर खाइए मस्त रहिए

February 26, 2024
खजूर एक बेहद स्वादिष्ट फल है जिसका सेवन बच्चे, वयस्क सभी बड़ी रूचि से करते है। साथ ही यह अनेक रोग विकारो का नष्ट करने वाली गुणकारी औषधि भी है। खजूर का सेवन करने से शारीरिक शक्ति विकसित होती है और यौन स्वास्थ्य पर भी इसका उत्तम प्रभाव पड़ता है।
खजूर हृदय की निर्बलता को भी नष्ट करता है। हृदय रोगो में उत्पन्न मद,मूच्र्छा भ्रम,क्लम आदि लक्ष्णो से खजूर के सेवन से आषातीत लाभ मिलता है। ऊध्वर्ग रक्तपित मे खजूर से शडंगविधि द्वारा जल तैयार करके पिलाने से बहुत लाभ मिलता है। खजूर वात-पित को शांत करने वाला होता है अतः तृष्णा में बहुत लाभ पहंुचाता है। खर्जूरादि कषाय एवं खर्जूरादि चूर्ण का सेवन करने से तृष्णा रोग नष्ट होता है तथा इनके सेवन से वमन, गुल्म, कोष्ठगत बात विकार आदि का भी निवारण होता है।
वाजीकरण के लिए खजूर को सबसे अधिक गुणकारी माना जाता है। विषेषज्ञों के अनुसार पिंड खजूर में 85 प्रतिषत पौष्टिक तत्व मौजूद होते है। इसके अलावा खजूर छात्रों के लिए सी बहुत गुणकारी होता है, क्योंकि 100 ग्राम खजूर में फाॅस्फोरस 0.08 प्रतिषत और लौह (आयरन) 10.6 प्रतिषत होता है। खजूर में विटामिन ‘ए‘ 600 आई.यू.होता है जो नेत्रो को रोगो से सुरक्षित रखता है। विटामिन ‘ए‘ से नेत्रो की ज्योति दीर्घायु तक प्रबल बनी रहती है। खजूर में शर्करा की मात्रा अधिक (60.3 प्रतिषत) होती है, इसलिए मधुमेह रोग से पीड़ित व्यक्तियों को खजूर का सेवन नही करना चाहिए। खजूर मे प्रोटीन वसा 0.2 प्रतिशत और खनिज तत्व 1.3 प्रतिषत की मात्रा में मौजूद होते है। इन पौष्टिक तत्वो के कारण खजूर शारीरिक निर्बलता और थकावट को दूर करता है। खूजर को सुखाकर तैयार किए गए छुहारों को दूध में उबालकर सेवन करने और ऊपर से दूध पीने से नपुंसकता नष्ट होती है।
खजूर के बीज निकालकर उस बीज के स्थान पर नवनीत (मक्खन) भरकर सेवन करने से निर्बलता नष्ट होती है और षारीरिक शक्ति विकसित होती है।
खजूर के पतों का जलाकर इस भस्म को दो-दो ग्राम की मात्रा में दिन में तीन-चार बार जल के साथ सेवन करने से अर्श रोग नष्ट होता है। खजूर के चूर्ण को दस ग्राम की मात्रा में जल के साथ सेवन करने से अतिसार की षिकायत दूर होती है।
आयुर्वेद चिकित्सा पद्वति में खजूर से अनेक गुणकारी वीर्यवर्धक रोग बनाए जाते है, जो नपंुसकता को नष्ट करके पौरूष शक्ति विकसित करते है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

शिवपुरी से चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें