स्टेशन पर गोलीबारी , 1 की मौत 5 घायल

स्टेशन पर गोलीबारी , 1 की मौत 5 घायल

न्यूयॉर्क। अमेरिका के सबसे बड़े महानगर न्यूयॉर्क के सिटी सबवे के एक स्टेशन पर गोलीबारी में एक शख्स की मौत हो गई है, जब‎कि पांच लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है ‎कि यहां कई लोगों को गोलियां भी लगी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना स्थानीय समयानुसार सोमवार शाम 4:38 बजे हुई। पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है। उसने बताया है कि हमलावरों ने चार पुरुषों और दो महिलाओं को गोली मार दी। यह घटना ब्रॉन्क्स स्टेशन की बताई जा रही है। यहां पर माउंट एडेन और जेरोम एवेन्यू का इंटरसेक्शन है।

‎मिली जानकारी के अनुसर प्लेटफॉर्म नंबर चार पर हमलावरों ने गोलियां बरसाई। पुलिस ने यह भी बताया कि घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालां‎कि इस घटना को लेकर किसी की गिरफ्तारी नही हुई है। रेस्क्यू ऑपरेशन भी चलाए जाने की खबरें आ रही हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

शिवपुरी से चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें