चंपई सोरेन ने ली झारखंड के सीएम की शपथ

-कांग्रेस के आलमगीर और राजद के सत्यानंद ने ली मंत्री पद की शपथ

रांची । झारखंड के 12वें सीएम के तौर पर शुक्रवार को चंपई सोरेन ने राजभवन में पद की शपथ ले ली हैं। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें आज दोपहर 12.20 बजे सीएम पर की शपथ दिलाई। इनके साथ ही कांग्रेस के आलमगीर आलम और राजद के सत्यानंद भोक्ता ने भी मंत्री पद की शपथ ली है।

झारखंड में सियासी भूचाल के बीच आज शुक्रवार को चंपई सोरेन ने सीएम पद की शपथ ली। चंपई सोरेन के साथ ही कांग्रेस के आलमगीर आलम और राजद के सत्यानंद भोक्ता ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। इसे देखते हुए राजनीतिक हल्के में चर्चा है कि झारखंड की चंपई सरकार में दो डिप्टी सीएम हो सकते हैं। चंपई सरकार को 10 दिन में बहुमत साबित करके दिखाना होगा। मंत्री पद की शपथ लेने वाले सत्यानंद भोक्ता चतरा विधानसभा सीट से राजद विधायक हैं। वे 3 बार के विधायक हैं और तीसरी बार में उन्हें मंत्री बनाया गया है। दरअसल राजद से पहले वो भाजपा और झारखंड विकास मोर्चा में थे। अर्जुन मुंडा सरकार में पहली बार 2004 में उन्हें मंत्री बनाया गया था।

गौरतलब है कि झारखंड राज्य में पिछले 23 सालों में 11 बार सीएम बदले गए हैं। इन बदलावों में खास बात यह रही कि अर्जुन मुंडा और शिबू सोरेन तीन-तीन बार मुख्यमंत्री रहे हैं। रघुवर दास एकमात्र ऐसे सीएम रहे, जिन्होंने अपना कार्यकाल पूर्ण किया, यानी वो पांच साल तक सीएम बने रहे हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

शिवपुरी से चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें