विश्व शांति हेतु पोहरी में 3 फरवरी को होगा विशाल सुंदरकांड,जानकी सेना संगठन का आयोजन

विश्व शांति हेतु पोहरी में 3 फरवरी को होगा विशाल सुंदरकांड,जानकी सेना संगठन का आयोजन

शिवपुरी। विश्व शांति हेतु कृत संकल्पित अखिल भारतीय जानकी सेना संगठन सुंदरकांड के माध्यम से लगातार प्रयासरत है। सुंदरकांड जैसे धार्मिक आयोजनों के माध्यम से हर घर सुंदरकांड घर-घर सुंदरकांड की परिकल्पना को साकार करने में जुटे संगठन ने 3 फरवरी को दोपहर 12:00 बजे से पोहरी में भव्य स्तरीय सुंदरकांड करने का निर्णय लिया है। यह आयोजन कॉलेज प्रांगण में किया जा रहा है। इस आयोजन में मध्य प्रदेश कई जिलों से लगभग 5000 से अधिक जानकी सैनिक सम्मिलित होने आ रहे हैं। आयोजन से ठीक पहले एक भव्य शोभायात्रा पोहरी नगर के मुख्य मार्गों से निकाली जाएगी जिसमें लगभग 500 चार पहिया वाहन साथ चलेंगे। जानकी सेना संगठन की पोहरी इकाई द्वारा यह आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है जिसमें कई मठाधीशों महंत और संतो को आमंत्रित किया गया है, इसके अलावा ग्वालियर संभाग के कई विशिष्ट लोगों को भी आमंत्रित किया जा रहा है। शिवपुरी से भी एक सैकड़ा से अधिक चार पहिया वाहन पोहरी जा रहे हैं जिसकी व्यापक तैयारियां जारी हैं। पोहरी में होने जा रहे इस भव्य विशाल सुंदरकांड आयोजन की तैयारी पिछले 1 महीने से लगातार जारी है जानकी सैनिकों द्वारा पोहरी के मुख्य चौराहों एवं गलियों को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। महा विशाल सुंदरकांड के साथ ही यहां पर अन्नकूट का आयोजन भी किया जा रहा है। जानकी सैनिकों द्वारा पूरे जिले भर के लोगों से सादर अपील की जा रही है कि वह इस महा आयोजन में सम्मिलित होकर धर्म लाभ प्राप्त करै।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

शिवपुरी से चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें