कर्तव्य पथ पर भारत के शौर्य का प्रदर्शन

नई दिल्ली। देश ने आज अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाया है। दिल्ली में कर्तव्य पथ पर हुई परेड में दुनिया ने भारत का शौर्य देखा। साथ ही विभिन्न राज्यों और मंत्रालयों की झांकी में देश की समृद्ध संस्कृति ने अभिभूत किया। इस बार का गणतंत्र दिवस कई मायनों में खास रहा। 100 से ज्यादा महिलाओं के बैंड ने परेड की शुरुआत की। वहीं परेड के दौरान भारत की नारी शक्ति ने देशवासियों को गर्व करने का मौका दिया। भारत और फ्रांस के बीच एक रक्षा औद्योगिक साझेदारी ‘रोडमैप’ पर सहमति बनी है, जो प्रमुख सैन्य हार्डवेयर एवं प्लेटफॉर्म का सह-विकास व सह-उत्पादन का मार्ग प्रशस्त करेगा तथा अंतरिक्ष, जमीनी युद्ध, साइबर जगत और कृत्रिम मेधा सहित कई क्षेत्रों में प्रौद्योगिकी सहयोग को बढ़ावा देगा। विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने बीती रात जयपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच हुई वार्ता के नतीजों की घोषणा करते हुए यह भी कहा कि टाटा और एयरबस हेलीकॉप्टर्स ने महत्वपूर्ण स्वदेशी पुर्जों के साथ एच125 हेलीकॉप्टर के उत्पादन के लिए एक साझेदारी की है।

फ्रांस के राष्ट्रपति ने लिखा- शुक्रिया भारत

‘मेरे लिए यह गर्व की बात है कि मैं भारत के गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने भारत आया हूं।’ यह कहना है फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का। मैक्रों दो दिवसीय दौरे पर भारत आएं हैं। भारत दौरे के पहले दिन वे राजस्थान के जयपुर में रहे। वहीं, दूसरे दिन यानी शुक्रवार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भारत की गणतंत्र दिवस परेड को भी देखा। मैक्रों ने परेड के बाद ट्वीट कर खुशी जताते हुए कहा कि ‘यह फ्रांस के लिए सम्मान की बात है। शुक्रिया भारत।’

गणतंत्र दिवस के समापन पर पीएम मोदी ने दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया

गणतंत्र दिवस परेड का हुआ समापन। पीएम मोदी ने लोगों से मुलाकात की और दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया।
कर्तव्य पथ पर प्रचंड हेलीकॉप्टर्स ने किया फ्लाई-पास्ट
भारतीय वायुसेना ने तंगैल फॉर्मेशन में कर्तव्य पथ से किया फ्लाईपास्ट।
विकसित भारत-समृद्ध विरासत को प्रदर्शित किया गया। यूपी की झांकी में रामलला की प्रतिमा को प्रदर्शित किया गया।
छत्तीसगढ़ की झांकी में आदिवासी समुदाय में मौजूद लोकतांत्रिक मूल्यों को प्रदर्शित किया गया।
मध्य प्रदेश की झांकी में आत्मनिर्भर और प्रगतिशील; नारी शक्ति को सलाम किया गया है।
कर्तव्य पथ से गुजरी हरियाणा की झांकी। हरियाणा की झांकी की थीम ‘मेरा परिवार, मेरी पहचान’ है।
बहादुरी, कला-संस्कृति, विज्ञान, तकनीक और सामाजिक सेवा और खेलों में दिए गए हैं बाल पुरस्कार।
बीएसएफ के ऊंट सवार दस्ते ने कर्तव्य पथ पर किया मार्च
गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार महिलाओं की तीनों सेनाओं की टुकड़ी ने लिया हिस्सा।
सेना की मद्रास रेजीमेंट ने कर्तव्य पथ पर किया मार्च। मद्रास रेजीमेंट, सेना की सबसे पुरानी रेजीमेंट में से एक है।
सेना की रॉकेट रेजीमेंट ने दुनिया को दिखाई ताकत
भारतीय सेना की रॉकेट रेजीमेंट ने कर्तव्य पथ पर पिनाका रॉकेट हथियारों का प्रदर्शन किया।
रॉकेट रेजीमेंट का नेतृत्व 262 फील्ड रेजीमेंट की लेफ्टिनेंट प्रियंका सेवदा ने किया।
भारतीय सेना के टी-90 भीष्म ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया।
42 आर्मर्ड रेजीमेंट के इस दस्ते का नेतृत्व लेफ्टिनेंट फयाज सिंह ढिल्लन ने नेतृत्व किया।
राष्ट्रपति मुर्मू ने फहराया तिरंगा
राष्ट्रपति मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर सलामी मंच से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद राष्ट्रगान बजा और 21 तोपों की सलामी दी गई। उसके बाद कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड शुरू हुई ।

फ्रांस की सैन्य टुकड़ी ने कर्तव्य पथ पर किया मार्च। फ्रांस की टुकड़ी में म्यूजिक बैंड और मार्चिंग दस्ता शामिल हुई।

सेना के दल 61 कैवेलरी ने कर्तव्य पथ पर किया मार्च। इस घुड़सवार दल का नेतृत्व भारतीय सेना के मेजर यशदीप अहलावत ने किया। यह कैवेलरी दुनिया की एकमात्र घुड़सवार दल है।

कर्तव्य पथ पर सेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर्स ने ध्वज फॉर्मेशन में कर्तव्य पथ पर किया फ्लाईपास्ट। साथ ही भारतीय सेना के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार विजेता परमवीर चक्र और अशोक चक्र से सम्मानित जाबांजों ने कर्तव्य पथ पर किया मार्च।
प्रधानमंत्री 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पीएम मोदी दिल्ली स्थित वॉर मेमोरियल पहुंचे हैं। वहां उन्होंने सेना के तीनों प्रमुखों और सीडीएस से मुलाकात की। इसके बाद पीएम मोदी ने वॉर मेमोरियल पर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां भारत के 75वें गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि हैं। इमैनुएल मैक्रां गुरुवार को ही भारत पहुंच गए थे। शुक्रवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में भारतीयों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, ‘मेरे दोस्त नरेंद्र मोदी, भारतीय लोगों, गणतंत्र दिवस की बधाई। आपके साथ खुश और गौरवान्वित हूं। चलिए उत्सव मनाते हैं।’
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत को दी बधाई। ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने इस अवसर पर एक बधाई संदेश जारी किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि ‘दोनों देश एक ही दिन राष्ट्रीय दिवस मनाते हैं। यह हमारी गहरी दोस्ती का जश्न मनाने का मौका है। ऑस्ट्रेलिया और भारत कभी भी इतने करीब नहीं रहे।’
भारत स्थित रूसी दूतावास में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रूसी दूतावास ने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी शेयर किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित लोगों को बधाई दी और कहा कि भारत उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में लिखा कि ‘हम उम्मीद करते हैं कि वह आगे भी लोगों को अपने काम से प्रेरित करते रहेंगे।’

राहुल गांधी ने लिखा- हमारा संविधान भारतीय गणतंत्र की आत्मा है
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने देशवासियों को 75वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। राहुल ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा ‘स्वतंत्रता आंदोलन के सपनों को एक सूत्र में पिरोने वाला हमारा महान संविधान भारतीय गणतंत्र की आत्मा है। संविधान के मूल सिद्धांतों की रक्षा और उनके प्रति निष्ठा ही अमर स्वतंत्रता सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि है। सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। जय हिंद।’
पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

शिवपुरी से चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें