सौभाग्यशाली हैं हम जो रामलला को विराजते देखा: डॉ. मोहन यादव

– भारत के नव निर्माण की हुई शुरूआत : विष्णुदत्त शर्मा

भोपाल। अयोध्या के भव्य राम मंदिर में आज भगवान रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मीडिया सेंटर में रामधुन का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद मीडिया सेंटर में रामधुन में शामिल हुए और हनुमान चालीसा, रामधुन व राम रक्षास्रोत का पाठ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने सफाई मित्रों को श्रीफल और कंबल प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं प्रदेश शासन के मंत्री विश्वास सारंग, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, सीमा सिंह जादौन, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेंद्र शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने हनुमान चालीसा का पाठ किया व स्वच्छता मित्रों का सम्मान किया। यहां मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज 500 सालों से अधिक समय के बाद देश और प्रदेश के लोगों के लिए शुभ घड़ी आई है। अयोध्या में राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा का आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थित में हुआ। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने इसके लिए बड़ा संघर्ष किया। हम सौभाग्यशाली हैं कि हम यह सब देख पा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जब से देश की कमान संभाली है तभी से चहुं दिशाओं में देश का विकास हो रहा है और दुनिया में भारत का नाम हो रहा है। सभी धर्मों के लोग मिल-जुलकर आगे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आगे कहा कि आज से एक नए भारत की नई इबारत लिखी जा रही है। देश के सभी धर्मों के लोग इसमें सहयोग कर रहे हैं जो हमारी अनेकता में एकता को दर्शाता है। प्रदेश में जगह-जगह आयोजन हो रहे हैं और इस तरह संपूर्ण प्रदेश राम मय हो गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हम सब मिलकर अयोध्या जाएंगे और रामलला के दर्शन करेंगे। आज है ऐतिहासिक दिन : विष्णुदत्त शर्मा राम भजन गाने और सफाई मित्रों को सम्मानित करने के बाद मीडिया से चर्चा कर रहे प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि आज देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए यह ऐतिहासिक दिन है। पिछले 500 सालों में करोड़ों लोगों के संघर्ष, लंबे इंतजार और लाखों लोगों के बलिदान के बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा से पूरे भारत की प्रतिष्ठा हो रही है। आज अयोध्या में नए भारत के उदय के साथ ही भारत के नव निर्माण की शुरूआत हो रही है। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि प्रभु श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा का दिन भारत और पूरी दुनिया के लिए गौरवांन्वित होने का दिन है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की अयोध्या ओरछा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा नेतृत्व वहां भी जा रहा है। आज पूरे प्रदेश में पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता मंदिर परिसर की स्वच्छता के साथ भजन-कीर्तन और रामधुन के आयोजन में लगे हैं। इस दौरान कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी जुगल किशोर शर्मा, क्षमा त्रिपाठी, प्रदेश प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी, डॉ. दुर्गेश केसवानी, नेहा बग्गा, मिलन भार्गव, पैनलिस्ट  मंजरी जैन,  वंदना मारतंड त्रिपाठी, एडव्होकेट सचिन वर्मा, एडव्होकेट गुंजन चौकसे, प्रेम व्यास एवं मीडिया विभाग के सदस्य सत्येन्द्र जैन सहित पार्टी पदाधिकारी बड़ी संख्या में पत्रकारबंधु और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

शिवपुरी से चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें