कड़ाके की ठंड : तीन दिन में 4.7 डिग्री नीचे आया रात का पारा, चौबीस घंटे में 2.7 डिग्री लुढ़का,अभी दो तीन दिन और रह सकता है कोहरा

कड़ाके की ठंड : तीन दिन में 4.7 डिग्री नीचे आया रात का पारा, चौबीस घंटे में 2.7 डिग्री लुढ़का,अभी दो तीन दिन और रह सकता है कोहरा

शिवपुरी.. पिछले तीन दिनों से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। तीन दिन के में न्यूनतम पारे में 4.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। वहीं दिन के पारे में भी 4.3 डिग्री की गिरावट आ गई है। बीते चौबीस घंटे में रात का पारा 2.7 डिग्री नीचे आया है। दरअसल बुधवार को हल्की सर्द हवाएं चलने से अचानक दिन व रात के पारे में गिरावट आई है। सुबह शाम व रात में गलन ज्यादा महसूस की जा रही है। मौसम केंद्र के मुताबिक उत्तर भारत के ऊपर 12.6 किमी ऊंचाई पर सबसे स्ट्रांग जेट स्ट्रीम आई है। इस कारण पारे में गिरावट आ रही है।
शिवपुरी शहर का बुधवार को अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री व न्यूनतम 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले चार दिनों से न्यूनतम के साथ अधिकतम पारे में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बुधवार की सुबह अचानक कोहरा छा गया और सर्द हवाएं चलने से ठिठुरन भी बढ़ गई। बता दें कि 14 जनवरी को अधिकतम पारा 26 डिग्री व न्यूनतम 11.5 डिग्री था। चौबीस घंटे पहले अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री व न्यूनतम 9.5 डिग्री सेल्सियस था।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

शिवपुरी से चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें