नगरपालिका से सेवा निवृत हुए माली का भव्य विदाई कार्यक्रम हुआ।

नगरपालिका से सेवा निवृत हुए माली का भव्य विदाई कार्यक्रम हुआ।

देखें वीडियो👇👇👇

शिवपुरी…सन 1974 में 56 रुपए के मानदेय पर टेंपरेरी भर्ती हुई और फिर उसके बाद 1981 में स्थाई नौकरी मिली। करण बाथम इसके बाद लंबी नौकरी करने के बाद 31 दिसंबर को सेवानिवृत हुए और 1 जनवरी को नगर पालिका में आयोजित विदाई समारोह के दौरान उनका सम्मान नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा और सीएमओ केशव
सिंह सगर द्वारा किया गया।

आयोजन की जानकारी देते हुए नगर पालिका अधिकारियों ने बताया कि सेवानिवृत कर्मचारियों का सम्मान करना हमारा दायित्व है, यही वजह है कि नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा के मुख्य अतिथि में आयोजित हुए कार्यक्रम के दौरान शिवपुरी नगर
पालिका में लंबे समय तक सेवा देने वाले करण बाथम को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें शाल श्रीफल भेंट कर प्रमाण पत्र भी दिया
गया, ताकि उनकी सेवाओं को सदा याद किया जा सके। नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने कहा कि मैं अपने जीवन काल में बहुत सारे कर्मचारी देखे, लेकिन ऐसा कर्मचारी नहीं देखा जो अपनी लूना के माध्यम से शहर के 32 पार्कों में एक दिन में उपस्थित होकर वहां की देखरेख करने पहुंच जाता हो । स्थानीय कर्मचारियों में भी उसकी सेवा और कार्य करने की क्षमता का बड़ा प्रभाव था। अब वह सेवा निवृत हो गए हैं, लेकिन उनके अनुभवों का लाभ हमें सदैव मिलता रहेगा। नगर पालिका सीएमओ केशव सिंह सगर ने कहा कि हर
आदमी का अपना व्यक्तित्व होता है,

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने कहा कि लियाकत खान का भी नाम बड़े सम्मान से लिया जाएगा क्योंकि उन्होंने लंबे समय तक नगरपालिका में सेवाएं दी है। सीएम केशव सिंह सगर ने भी उनके कार्यकाल को
सराहा। दोनों कर्मचारियों को सेवानिवृत्त होने पर नगर पालिका की ओर से शॉल श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया और उनके सम्मान में सभी ने हर्ष ध्वनि कर अपनी खुशी जाहिर की। और करण बाथम का भी अपना व्यक्तित्व है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

शिवपुरी से चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें