विश्व हिंदू परिषद ने चाइना शर्मा की हत्या का राजफाश करने दिया तीन दिन का अल्टीमेटम दो माह पहले हुई थी गला दबाकर हत्या

विश्व हिंदू परिषद ने चाइना शर्मा की हत्या का राजफाश करने दिया तीन दिन का अल्टीमेटम
दो माह पहले हुई थी गला दबाकर हत्या

शिवपुरी…. दो माह पूर्व घर में महिला के साथ लूट और फिर हत्या करने के मामले में पुलिस अब भी खाली हाथ है।Nइस मामले का राजफाश करने को।सोमवार को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं सहित नगरवासियों ने तहसीलदार को सीएम के नाम ज्ञापन साथ पुलिस को हत्याकांड का राजफाश करने के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम दिया गया है।

ज्ञापन में उल्लेख है कि 10 अक्टूबर को बैराड़ में चाइना शर्मा पत्नी अजय शर्मा की अज्ञात आरोपियों ने घर में घुसकर लूटपाट कर गला दबाकर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने कई संदिग्ध लोगों को उठाया लेकिन बाद में छोड़ दिया ।पुलिस आरोपियों को पकड़ना तो दूर अभी तक आरोपियों की पहचान तक नहीं कर पाई है ।पुलिस ने चुनाव का हवाला देते हुए चुनाव बाद कार्यवाही का आश्वासन दिया था ।अब तो चुनाव भी समाप्त हो चुके है लेकिन पुलिस ने मामले को दबा दिया है ।इसलिए समाज में रोए व्याप्त है । इसलिए यदि तीन दिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की तो बाजार बंद कर थाने के सामने प्रदर्शन किया जाएगा । इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ मृतक चाइना शर्मा के पति अजय शर्मा भी मौजूद रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

शिवपुरी से चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें