नींद के झोंके में अनियंत्रित होकर बस पलटी,7 यात्री घायल, 3 गंभीर,सुभाषपुरा थाने का मामला
शिवपुरी जिले के सुभाष पुरा थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई इस हादसे में 5 से 7 यात्री घायल हो गए जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
जानकारी के मुताबिक बस MP07ZJ7705 अहमदाबाद से भिंड की ओर जा रही थी इसी बीच बस सुभाषपुरा थाना क्षेत्र की डिग्री पुल के पास अनियंत्रित होकर पलट गई बस में सवार यात्रियों में से 5 से 7 लोग घायल हुए हैं जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज एवं मोहना अस्पताल में भर्ती कराया है।
सुभाषपुरा थाना प्रभारी कुसुम गोयल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आज शनिवार को सुबह करीब 5:00 बजे एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर डिग्री पुल के पास पलटी है मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। बस में करीब 40 लोग सवार थे बस पलटने की वजह तेज रफ्तार एवं टायर का फटना बताया जा रहा है।