प्रदेश कांग्रेस ने प्रत्याशियों को पत्र लिखकर 30 तक मांगा हिसाब, लिखा- कितने कर्मचारी ने भाजपा के लिए काम किया

प्रदेश कांग्रेस ने प्रत्याशियों को पत्र लिखकर 30 तक मांगा हिसाब, लिखा-
कितने कर्मचारी ने भाजपा के लिए काम किया

शिवपुरी…कितने शासकीय कर्मचारियों ने 17
नवंबर को मतदान के दिन या इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में काम किया है, इसकी पूरी जानकारी 30 नवंबर तक कांग्रेस प्रत्याशी दें। यह निर्देश मप्र कांग्रेस कमेटी कार्यालय के संगठन उपाध्यक्ष राजीव सिंह ने भोपाल से जारी किए। कोलारस से कांग्रेस प्रत्याशी बनाए गए बैजनाथ सिंह यादव के इलेक्शन एजेंट रामवीर यादव ने बताया इस की तरह का पत्र उन्हें प्राप्त हुआ है। जिसमें भाजपा के समर्थन में करने वाले अधिकारी कर्मचारियों के नाम पूछे हैं। जिसमें आचार संहिता
का उल्लंघन करने वाले कर्मचारियों के नाम पद और स्थल की जानकारी मांगी गई है। यह पूरी जानकारी 30 नवंबर तक कांग्रेस कार्यालय भेजनी
है। राजीव सिंह द्वारा जारी किया गया यह पत्र सोशल साइट्स पर जमकर वायरल हुआ और इसे लेकर अब कांग्रेस प्रत्याशी भाजपा के लिए काम करने वाले अधिकारियों की पड़ताल में जुट गए हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

शिवपुरी से चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें