जिले में विधानसभा निर्वाचन की तैयारियां पूर्ण 12 लाख 87 हजार से अधिक मतदाता करेंगे मताधिकार का उपयोग

जिले में विधानसभा निर्वाचन की तैयारियां पूर्ण
12 लाख 87 हजार से अधिक मतदाता करेंगे मताधिकार का उपयोग

शिवपुरी… विधानसभा निर्वाचन-2023 के तहत आज 17 नवम्बर को जिले में 1488 मतदान केंद्रों पर 12 लाख 87 हजार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। जिले में विधानसभा निर्वाचन की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
विधानसभा क्षेत्र करैरा में 310 मतदान केन्द्रों पर 1 लाख 40 हजार 580 पुरुष एवं 1 लाख 24 हजार 178 महिला एवं 4 अन्य, कुल 2 लाख 64 हजार 762 मतदाता हैं। विधानसभा क्षेत्र पोहरी में 299 मतदान केंद्रों पर 1 लाख 29 हजार 641 पुरुष एवं एक लाख 13 हजार 816 महिला,7अन्य कुल 2 लाख 43 हजार 464 मतदाता हैं। विधानसभा क्षेत्र शिवपुरी में 294 मतदान केन्द्रों पर 1 लाख 34 हजार 780 पुरुष, 1 लाख 23 हजार 242 महिला, 9 अन्य कुल 2 लाख 58 हजार 31 मतदाता है। विधानसभा क्षेत्र पिछोर में 297 मतदान केन्द्रों पर 1 लाख 40 हजार 788 पुरुष, 1 लाख 27 हजार 303 महिला, 2 अन्य कुल 2 लाख 68 हजार 93 मतदाता हैं। विधानसभा क्षेत्र कोलारस में 288 मतदान केन्द्रों पर 1 लाख 32 हजार 866 पुरुष, 1 लाख 19 हजार 791 महिला, 9 अन्य कुल 2 लाख 52 हजार 666 मतदाता हैं।
जिले में कुल 12 लाख 87 हजार 16 मतदाता है। इसमें 6 लाख 78 हजार 655 पुरुष एवं 6 लाख 8 हजार 330 महिला मतदाता एवं 31 अन्‍य (थर्ड जेंडर)मतदाता है। इनमें क्रिटिकल मतदान केन्द्रों पर वेबकास्टिंग एवं मतदान केन्द्र पर सीसीटीव्ही कैमरे और शेष पर माइक्रो आब्जर्वर के माध्यम से निगरानी की जाएगी।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रवीन्द्र कुमार चौधरी के मार्गदर्शन में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सुव्यवस्थित मतदान कराने हेतु लगभग 5 हजार से अधिक अधिकारी, कर्मचारी तैनात किये गये है। पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सुव्यवस्थित मतदान कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल मोबाईल, एवं सेक्टर मोबाइल द्वारा क्षेत्र का सतत भ्रमण किया जाएगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

शिवपुरी से चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें