भाजपा पार्षद व पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष विकास कुशवाह कांग्रेस में शामिल

भाजपा पार्षद व पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष विकास कुशवाह कांग्रेस में शामिल

कोलारस। कोलारस नगर के प्रतिष्ठित कुशवाह परिवार और समूचे कुशवाह समाज में अपनी ख़ासी पहचान स्थापित करने वाले भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा कोलारस के अध्यक्ष और पार्षद विकास कुशवाह ने भी भाजपा से अलविदा कह दिया है। उन्होंने कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष रामवीर यादव के नेतृत्व में कांग्रेस का दामन थाम लिया है। चुनावी समर में भाजपा नेताओं के पलायन का दौर जारी है। कहीं न कहीं मूल भाजपाईयों में संगठन की रीति नीति को लेकर असंतोष व्याप्त है। जिसके चलते भाजपा और सिंधिया समर्थित नेताओं में आंतरिक कलह की स्थिति बनी हुई है। जिसमें युवा नेता पिस्ते नजर आ रहे हैं। कोलारस भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष और पार्षद विकास कुशवाह संपूर्ण कोलारस विधानसभा क्षेत्र में समय समय पर कुशवाह समाज के बड़े बड़े आयोजन कराते रहे हैं और समाज बंधुओं की हर पीड़ा में सभी समाज बंधुओं की प्रशासनिक स्तर पर मदद भी कराते रहे हैं। विकास कुशवाह का कोलारस नगर, देहरदा, लुकवासा, बदरवास, रन्नौद, इंदार और खतोरा बेल्ट में संपूर्ण कुशवाह समाज पर खासा प्रभाव है। इस कारण इस चुनाव में विकास कुशवाह द्वारा कांग्रेस का दामन थामने से कुशवाह समाज का बड़ा वोट बैंक कांग्रेस के पक्ष में आना तय है। कांग्रेस में आने से इस युवा चेहरे को भी आगामी समय में प्रदेश स्तर तक पहचान मिलना तय है। आज शाम अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्षद विकास कुशवाह कांग्रेस कार्यालय पहुंचें। जहां कांग्रेस प्रत्याशी बैजनाथ यादव के पुत्र रामवीर यादव सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं द्वारा उनका आतिशी और ऐतिहासिक स्वागत किया गया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

शिवपुरी से चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें