कांग्रेस नेता ने फिर तोड़े भाजपा कार्यकर्ता आधा सैकड़ा से अधिक भाजपा कार्यकर्ता हुए कांग्रेस में शामिल

आधा सैंकड़ा भाजपाईयों ने कांग्रेस नेता रामवीर यादव के नेतृत्व में थामा कांग्रेस का हाथ, बाबा जयवर्धन सिंह ने सभी युवा भाजपाईयों के कांग्रेस में शामिल होने पर पहनाई माला

कोलारस – पूर्व मंत्री एवं राधौगढ़ विधायक बाबा जयवर्धन सिंह शनिवार को पोहरी में कांग्रेस नेता कैलाश कुशवाह के यहां शोक व्यक्त करने जा रहे थे इस दौरान कोलारस विधानसभा के तहसील मुख्यालय बदरवास में कांग्रेस नेता रामवीर सिंह यादव के साथ कोलारस विधानसभा क्षेत्र के आधा सैंकड़ा से भी अधिक युवा भाजपा नेताओं ने भाजपा को वाय-वाय कहते हुये कांग्रेस का दामन थामा इस दौरान पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने अपनी कार से उतरकर सभी युवा भाजपाईयों को माला पहनाकर कांग्रेस में आने पर स्वागत किया साथ ही सभी युवाओं से आगामी विधानसभा चुनावों तक अधिक से अधिक युवाओं को कांग्रेस में जोड़ने के साथ कांग्रेस नेता रामवीर सिंह यादव के नेतृत्व में कार्य करने का बाबा जयवर्धन सिंह के समक्ष सभी ने संकल्प लिया।

युवा भाजपाईयों के कांग्रेस में शामिल होने वालों के नाम इस प्रकार है –

एजल खान, अदनान काजी, अरसान काजी, गोलू भार्गव, सोनू धाकड़, मंगल रावत, सोमिल खान, शुक्मल कुशवाह, धर्मेद राठौर, अकर्म शाह, रवि यादव, छोटा रावत, संजीव कुशवाह, मोनू कुशवाह, अजय कुशवाह,टिंकल जैन, अयान खान, सोनू कुशवाह, कपिल कुशवाह, अंकेश कुशवाह, अजय धाकड़, रवि कुशवाह, शाहिद पठान, रहीस कुरैशी, दिनेश कुशवाह, अन्नू मंसूरी, निक्की कुशवाह, अर्शलान कुरैशी, निखिल लोधी, गोलू कुशवाह, समीर पठान, गिल्ला कुशवाहा, अफसर कुशवाहा, मोईन अली, सोहेब खान, सोहिल सेख, समीर सेख,सद्दाम कुरैशी, इसराइल अली, हरिओम कुशवाह, विशाल कुशवाहा, आदि भार्गव, उजैर काजी, अतिफ सेख, शनि कुशवाह, अर्जुन कुशवाह, देव जाट, लक्की जाट, जेपी योगी, आशु यादव, अरुण कुशवाह, छोटू कुशवाह, विशाल कुशवाह, शाहरुख शेख, तोहिद पठान, निक्की रजक, सतीश कुशवाह सहित कई अन्य जिनकी संख्या आधा सैंकड़ा से भी अधिक बताई गई है सभी ने कांग्रेस नेता रामवीर सिंह यादव के नेतृत्व में बाबा जयवर्धन सिंह के समक्ष कांग्रेस का दामन थामा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

शिवपुरी से चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें