भाई महेंद्र यादव से आगे निकली बहन मिथलेश यादव मुनिया कोलारस से भाजपा की प्रबल दावेदार बनी,


भूपेंद्र शर्मा@frontpage news
भाई महेंद्र यादव से आगे निकली बहन मिथलेश यादव मुनिया
कोलारस से भाजपा की प्रबल दावेदार बनी, सिंधिया समर्थक भी हैं तैयार, मचेवा दल भी नही करेगा विरोध..?? 33% आरक्षण का भी मिलेगा लाभ

एकाएक कोलारस विधानसभा की राजनीति में मुनिया यादव की दावेदारी हुई मजबूत, मिथलेश मुनिया यादव कोलारस के पूर्व विधायक स्व श्री रामसिंह यादव दादा की पुत्री एवं उनकी राजनीतिक उत्तराधिकारी हैं। स्वयं दादा ने मुनिया को राजनीति में बढ़ाया औऱ उन्हें जनपद बदरबास के अध्यक्ष बनाया। मगर अचानक दादा के दुनिया से चले जाने से उपचुनाव में उनके पुत्र महेंद्र यादव को चुनाव लड़ने का मौका मिल गया। लेकिन वास्तविक रूप से दादा ने स्वयं मुनिया को आगे बढ़ाया था।
एजवारा परिवार का विरोध भी मुनिया के लिए स्पोर्ट में आ जायेगा। क्योंकि की दादा की बेटी एजवारा परिवार की बहू भी है। इसलिए महेंद्र यादव का जो परिवार मचेवा दल के नेतृत्व कर दमदारी से विरोध कर रहा है। वह भी मिथलेश यादव के समर्थन में आ सकता है। साथ ही खबर के मुताबिक अधिकतर सिंधिया समर्थक जो महेंद्र यादव का विरोध कर रहे हैं वे मिथलेश यादव के नाम पर सहमति दे चुके हैं।
सिंधिया की विश्वास पात्र होने का लाभ भी मुनिया यादव को मिल सकता है। कुल मिलाकर कोलारस से भाजपा के टिकिट के लिए मिथलेश यादव का नाम एकाएक सबसे मजबूत होकर सामने आ रहा है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

शिवपुरी से चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें