जनपद उपाध्यक्ष एवं पार्षद सहित कई लोगों ने ली कमलनाथ के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता

जनपद उपाध्यक्ष एवं पार्षद सहित कई लोगों ने ली कमलनाथ के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता

जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहे है दल बदल की एक व्यार सी मध्यप्रदेश में चल चुकी है । इसी के अंतर्गत आज मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह दो दिवसीय दौरे पर अशोकनगर में संविधान बचाओ सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। जहां करीब 23 लोगों को कमलनाथ के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करा दी। जिसमे जनपद उपाध्यक्ष, पार्षद, मंडल महामंत्री सरपंच सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली
सदस्यता लेने वालों के नाम इस प्रकार है ।आशा देवी यादव जनपद उपाध्यक्ष कोलारस, सुमित यादव पार्षद बदरवास,गोलू यादव सरपंच बडेरा, कल्याण गुर्जर भाजपा मंडल अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा, घनश्याम परिहार सरपंच अनंतपुर, गोविंद केवट जनपद सदस्य, दानकुअंर बाई सरपंच, नितिन डांगी सरपंच, राजकुमार परिहार भाजपा मंडल महामंत्री बदरवास, आशीष यादव विधायक प्रतिनिधि, जयदीप शर्मा भाजपा मंडल उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, अमन यादव विधायक प्रतिनिधि, राजीव यादव विधायक प्रतिनिधि, शिशुपाल यादव भाजपा मंडल महामंत्री बदरवास, राजू यादव ग्राम बांसखेड़ा, जसवंत गोस्वामी ग्राम गुडाल, रामू यादव, महेंद्र कुशवाह, सिद्धेश यादव, प्रवेश रघुवंशी ग्राम अनंतपुर, प्रवेश रघुवंशी विधायक प्रतिनिधि, गोविंद यादव ग्राम सुमेला, नीलू चौबे मंडल मंत्री ने कांग्रेस की सदस्यता ली है। बताया जा रहा है कि इन सब को कांग्रेस में शामिल कराने में कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी में महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

शिवपुरी से चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें