जिले में अभी तक 685.89 mm औसत वर्षा दर्ज

जिले में अभी तक 685.89 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

शिवपुरी.. शिवपुरी जिले में 01 जून 2023 से अभी तक 685.89 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 761.70 मि.मी.औसत वर्षा हुई थी।
भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी.है। गत वर्ष जिले में कुल 1208.98 मि.मी.वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 793.60 मि.मी., बैराड़ में 636 मि.मी., पोहरी में 688.60 मि.मी., नरवर में 561 मि.मी., करैरा में 630.80 मि.मी., पिछोर में 832 मि.मी., कोलारस 593.60 मि.मी., बदरवास में 742.40 मि.मी. तथा खनियाधाना में 695 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

शिवपुरी से चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें